नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में वीर क्रांतिकारी सरदार भगतसिंह की जयंती के अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने रविवार को कलेक्टर चौराहा स्थित संजीवनी वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने प्लास्टिक, पन्नी और अन्य कूड़ा-करकट एकत्रित कर परिसर और आसपास की कंटीली झाड़ियों की सफाई की।संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि शिवाजी सर्कल से कलेक्टर चौराहा तक की सड़क किनारे अब साफ-सुथरे और पेड़-पौधों से भरे हैं। संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने नगरपालिका से ग्रीन बेल्ट के चारों ओर लगी बाउंड्री और सीमेंट पोल पर रंग रोगन करवाने तथा अवैध गुमटियां हटाने की मांग की है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्वच्छता सर्वेक्षण में लाभ मिलेगा।दो दिवसीय इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने 2 ट्राली से अधिक कचरा एवं झाड़ियों को हटाकर संजीवनी वाटिका को स्वच्छ बनाया। अभियान में नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, दुलीचंद कनेरिया, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।