मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं चाय बागान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चाय उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया और स्थानीय श्रमिकों एवं किसानों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि असम का चाय उद्योग राज्य का गौरव है और दोनों राज्यों के बीच व्यापार, उद्योग के साथ-साथ ईको-टूरिज्म व वन्य जीव पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव संरक्षण की झलक देखकर मुख्यमंत्री ने हाथियों को स्नेह से गन्ना खिलाकर दुलार किया और वन्यजीव संरक्षण के नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उद्यान में अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में भी छोड़ा।काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह एक सींग वाले गैंडे सहित कई दुर्लभ पशु-पक्षियों का आवास है। यह वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है।

Top