मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने महाकालेश्वर मंदिर में की भस्म आरती, मांगा देश की तरक्की का आशीर्वाद |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | उज्जैन की रहने वाली मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल गुरुवार  श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। निकिता अगले वर्ष होने वाली मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।जानकारी के अनुसार, दिवाली पर्व मनाने के लिए निकिता अपने परिवार सहित उज्जैन पहुंची थीं। इस दौरान वे सुबह करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहीं। आरती के बाद उन्होंने नंदीजी और भगवान महाकाल के देहरी से दर्शन किए।निकिता ने मंदिर में देश की सम्मान, समृद्धि और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें भगवान महाकाल में गहरी आस्था है और हर बड़ी उपलब्धि के बाद वे सबसे पहले महाकाल मंदिर आकर आशीर्वाद लेती हैं।निकिता के महाकाल दर्शन की खबर से शहरवासी उत्साहित नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारत के लिए मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की दुआ की।

Top