नीमच में कैट (CAIT) की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, ललित अग्रवाल बने अध्यक्ष व निखार गोयल जिला प्रभारी |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की नीमच जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय, सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा गोविंद दास असाटी की अनुशंसा पर यह नई टीम घोषित की गई।नई कार्यकारिणी में ललित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष तथा  निखार गोयल को प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संरक्षक दर्शन सिंह गांधी की सहमति से दोनों पदाधिकारियों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित टीम में सचिव सुशील गट्टानी, सहसचिव रीतेश मित्तल, विकास जैन (जीटी) और शशि पोरवाल शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर विशाल जैन (ब्रोकर्स) और सौरभ जिंदल को स्थान मिला है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश सोनी को सौंपी गई।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रियेश अग्रवाल, आदित्य मेहता, संदीप दरक, राजदीप पोरवाल, रौनक मोटवानी, हर्षित बिंदल, गौरव चोहान, पराग सारडा, प्रशांत गोयल, सुनील नाहर, यशवर्धन जैन, युजवेंद्र भाटिया और डॉ. स्वप्निल वधवा को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारी वर्ग के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Top