स्विमफ्लाय की अंतरराष्ट्रीय छलांग — कनकश्री धारवाल का एशियन चैम्पियनशिप जापान हेतु चयन |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच की प्रतिभाशाली पेंटाथलीट कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल ने एक बार फिर जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। कनकश्री का चयन एशियन चैम्पियनशिप, जापान के लिए हुआ है, जो 9 से 14 नवंबर तक आयोजित होगी। मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन सेक्रेटरी सुनील भारती ने बताया कि कनकश्री ने नेशनल लेज़र गन (बेगूसराय), नेशनल बायथले एवं ट्रायथले (इंदौर) में गोल्ड मेडल जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। खेल विरासत से प्रेरित, कनकश्री मूलतः जावद निवासी हैं और उन्हें खेल की प्रेरणा अपने दादा देवीलाल धारवाल (पूर्व पहलवान) से मिली। उनके भाई लक्ष धारवाल   भी नेशनल प्लेयर हैं। दोनों भाई-बहन प्रतिदिन 5 से 7 घंटे अभ्यास कर अपने सपनों को साकार करने में जुटे हैं। कोच समीरसिंह जादोन, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार उनके प्रशिक्षण में योगदान दे रहे हैं। मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी के अनुसार, कनकश्री मात्र 7 वर्ष की उम्र से स्विमिंग कर रही हैं और अब मॉडर्न पेंटाथलॉन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।नीमच में हर्ष का माहौल है — स्विमफ्लाय क्लब, नगर पालिका स्टाफ और पूरा खेल जगत कनकश्री की सफलता पर गर्वित है। एशियाड और ओलम्पिक की दिशा में यह उनका पहला बड़ा कदम है।

Top