नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सिटी निवासी नाबालिग छात्रा अंजलि, पिता पप्पू धनगर, के लापता होने का मामला सामने आया है। बालिका 16 जनवरी 2026 से लापता है। मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर परिजन और समाजजन नाराजगी जता रहे हैं। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बालिका को कन्हैयालाल उर्फ कान्हा जाट, निवासी खड़ावदा, तहसील मनासा, अपने साथ ले गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गुमशुदगी थाना नीमच सिटी में दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा महासभा, रामचंद्र धनगर ने कहा कि यदि मामले का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो समाजजन बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर सकते हैं और आगे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।