आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देगा यह बजट, हर वर्ग के लिए अवसर – विधायक दिलीप परिहार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । नीमच विधानसभा के भाजपा विधायक दिलीप परिहार ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को केवल नारा नहीं, बल्कि ठोस नीति, इच्छाशक्ति और जमीनी कार्ययोजना का परिणाम बनाता है। परिहार ने कहा कि बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए लाभकारी है। युवा और महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पशुपालन, उद्योग, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों में यह बजट नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत करने, डेयरी, पोल्ट्री और मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के निर्णयों पर भी जोर दिया। परिहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का सटीक प्रतिबिंब है और देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Top