“वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” संदेश फैलाने आई ‘वन हेल्थ अवेयरनेस रैली’ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज “वन हेल्थ अवेयरनेस रैली” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम IAPSM और ICMR के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया, जो दोनों संस्थाओं के बीच पहला सहयोग है।रैली का मुख्य उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को जनता तक पहुँचाना और “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” के सिद्धांत को सशक्त बनाना है। दोपहर 3 बजे अकादमिक ब्लॉक के समक्ष रैली का शुभारंभ हुआ, जिसमें चिकित्सक, इंटर्न डॉक्टर और विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू वाघमारे ने कहा कि मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, पौधे, मिट्टी और पर्यावरण से जुड़े अनुसंधान और ज्ञान को साझा करना सभी प्रजातियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।फैकल्टी सदस्य डॉ. मुस्तफा अली, डॉ. फातिमा अली भोपालवाला, डॉ. पुनीत आचार्य, डॉ. कृष्णा कुमार कारपेंटर, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. गायत्री यादव, डॉ. आशीष मिश्रा और डॉ. आर्यश्री एल ने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और एक स्वर में संदेश फैलाने का संकल्प लिया।कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बेरड़ ने इसे “हेल्थ फॉर ऑल” के विचार को धरातल पर लागू करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Top