नीमच प्रशासन का सख्त अभियान: राजस्व शिविर, चायनीज मांझा जांच और अवैध खनिज जब्ती | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान जारी है। 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक 83 क्लस्टर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को जिले की 7 तहसीलों में 14 तहसील स्तरीय राजस्व शिविर भी आयोजित होंगे। सिंगोली में प्रशासन टीम ने चायनीज मांझा की जांच की।

तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, पुलिस उप निरीक्षक के.पी. सिंह और राजस्व टीम ने नगर के सभी मांझा विक्रेताओं का निरीक्षण किया, जिसमें किसी भी विक्रेता के पास चायनीज मांझा नहीं पाया गया। खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए नयागांव, रतनगढ़ और जावद क्षेत्र में 4 वाहनों को जप्त किया। इनमें रेत और गिट्टी से भरे ट्राला और डम्पर शामिल थे। ये वाहन पुलिस की अभिरक्षा में रखे गए हैं।

Top