धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत 8 गांवों में शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को 8 गांवों में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। ग्राम पंचायत कोज्या के परिछा और रामपुरिया गांव में 15 पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम कानोड़ में किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया गया और स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। कृषि विभाग ने किसान फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया, वहीं पशुपालन विभाग ने किसानों के केसीसी नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की। पालरी और डोराई गांव में कुल 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। ग्राम डूंगरपुर में छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए और किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई। दलपतपुरा और झांझरवाड़ा में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए।

Top