अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर सख्त, तीन वाहन मालिकों पर 97 हजार से अधिक का जुर्माना | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर तीन अलग-अलग मामलों में वाहन मालिकों पर कुल 97 हजार 472 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जीरन थाना द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर में बिना रॉयल्टी रेत परिवहन मिलने पर वाहन मालिक पर 28 हजार 750 रुपए की शास्ति लगाई गई। वहीं सिंगोली क्षेत्र में दो डंपरों में रॉयल्टी से अधिक और बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन पाए जाने पर 25 हजार 822 और 42 हजार 900 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुर्माना राशि जमा होने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे। इधर जिला प्रशासन ने 28 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश भी लागू किए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, बिना अनुमति जुलूस, रैली और हथियार लेकर घूमने पर रोक लगाई गई है।

Top