इनरव्हील क्लब नीमच को 19 अवार्ड, समाजसेवा के कार्यों पर मिला सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच इनरव्हील क्लब नीमच को वर्षभर किए गए समाजसेवी कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट 304 की अवार्ड सेरेमनी में 19 अवार्डों से सम्मानित किया गया। यह समारोह 22 मई 2026 को होटल सयाजी में आयोजित हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट सरिता लूनानी एवं एसोसिएशन चेयरमैन विनूथा हरीश मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 304 के पदाधिकारी और 50 क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा को “लीडरशिप इंस्पिरेशन” एवं “द पावरफुल परफॉर्मेंस” अवार्ड से सम्मानित किया गया। सचिव प्रेरणा शर्मा को बेस्ट सेक्रेटरी और रिपोर्टिंग जेम अवार्ड, हेमांगिनी त्रिवेदी को बेस्ट एडिटर तथा अलका चड्ढा को बेस्ट ट्रेजरार अवार्ड मिला। डॉ. माधुरी चौरसिया को थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब को वॉटर सैनिटेशन, हैप्पी स्कूल, महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिक सेवा सहित विभिन्न समाजसेवी प्रोजेक्ट्स के लिए भी सम्मान प्राप्त हुआ।

Top