गौमाता से बढ़कर कोई पवित्र नहीं : पं. डॉ. बबलू वैष्णव | @NeemuchToday - भगत मांगरिया की रिपोर्ट

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा पं. डॉ. बबलू वैष्णव ने कहा कि गौमाता सनातन धर्म में पूजनीय है और जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव में नहीं हो सकती। वे माताकाखेड़ा स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के चौथे दिवस कथा प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में मोह सबसे बड़ा दुख है और बिना लालच के भगवान की भक्ति करना ही परम धर्म है। कथा के दौरान उन्होंने दान के महत्व को बताते हुए कहा कि “लेना स्वार्थ है और देना परमार्थ।” पंडित वैष्णव ने जड़ भरत, अजामिल, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राजा बलि और गंगा अवतरण सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। सोमवार को कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Top