हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी : सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में बढ़ीं सुविधाएं | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शासन की “एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी” योजना के तहत मनासा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र सेमली ईस्तमुरार में जनभागीदारी से सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र में नई विद्युत व्यवस्था शुरू की गई है। सरपंच एवं सचिव के सहयोग से आंगनवाड़ी में नया बिजली कनेक्शन करवाकर ट्यूबलाइट और पंखे लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में बच्चों को राहत मिलेगी और पढ़ाई का माहौल भी बेहतर बनेगा। इसके साथ ही केंद्र में बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। पेयजल सुविधा के लिए वाटर कैम्पर उपलब्ध करवाए गए हैं। योजना का उद्देश्य जनसहयोग के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को संसाधन संपन्न बनाना है, ताकि “पोषण भी, पढ़ाई भी” की संकल्पना को मजबूती मिल सके। प्रशासन जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर सहयोग करने की अपील की है।

Top