नीमच टुडे न्यूज | नीमच कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा की पहल पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत जन्मजात विकृति एवं रोगों से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए जिलेभर में गहन सर्वे कराया गया, जिसके तहत अब तक जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों को चिन्हित कर उनका इलाज कराया जा चुका है। माह अप्रेल 2025 से अभी तक जिले में कुल 546 बच्चों को सर्जरी एवं उपचार का लाभ दिया जा चुका हैं। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा द्वारा महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से भी वंचित बच्चों का सर्वे करवाकर, इन बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत निःशुल्क सर्जरी एवं उपचार मान्यता प्राप्त निजि चिकित्सालयों एवं शासकीय चिकित्सालयों में करवाया जा रहा हैं। अब तक कुल 546 बच्चों की सर्जरी एवं अन्य आवश्यक उपचार करवाया गया है।
इन बच्चों की संवरी जिंदगी
-कटे होंट फटे तालू की 12 सर्जरी हुई
-काक्लियर इम्पलांट 4 सर्जरी
- हृदय रोग की 7 सर्जरी,
-क्लब फुट की 39 कास्टिंगसर्जरी,
डेन्टल संबंधित 284 सर्जरी
डेंटल उपचार 200 अन्य सर्जरी