कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न, कौशल विकास और रोजगार पर हुई चर्चा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशिक्षण, रोजगार, श्रम, औद्योगिकी, बैंकिंग विभाग के अधिकारी एवं प्राइवेट इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में जिले में कौशल विकास और रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गई और संबंधित योजनाओं एवं कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और प्रभाव का मूल्यांकन किया और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उपायों पर चर्चा की। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Top