संकल्प से समाधान अभियान: नीमच में आज हुआ पहला निःशुल्क नेत्र जांच शिविर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आज रेडक्रास भवन नीमच में नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को उपचार व परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में तय कार्यक्रम अनुसार ऐसे सात शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नेत्र परीक्षण के साथ ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Top