नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे एवं श्रुति भ्याडिया ने 99 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सरवानिया महाराज, मनासा, मल्हारगढ़, जावद, नीमच शहर व नीमच कैंट सहित कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवेदकों ने भूमि विवाद, मूलभूत सुविधाएं, राजस्व प्रकरण और अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।