नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन और ए डी एम बी.एस. कलेश के मार्गदर्शन जिला प्रशासन की टीम द्वारा मनासा के ग्राम खानखेड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 डंपर रेत का स्टॉक जेसीबी एवं डंपरों के माध्यम से उठवा कर जप्त किया गया है।एस डी एम किरण आंजना, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, नायब तहसीलदार कुकडेश्वर नवीन छलोत्रे की टीम ने मंगलवार को मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी के जीरो प्वाइंट क्षेत्र (गांधीसागर डूब क्षेत्र) में बैक वॉटर से अवैध रेत खनन कर रखे गए लगभग 15 डंपर रेत के स्टॉक को प्रशासन द्वारा 2 जेसीबी और डंपरो की सहायता से उठाया जाकर दूरस्थ स्थान पर डंप कराया गया। जब्त रेत के संबंध में प्रशासन द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर भी उपस्थित थे। यह जानकारी मनासा के एसडीएम किरण आंजना ने दी है।