ग्वालटोली में आज गंगभोज, कल 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन, श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का भव्य आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्री चन्द्रवंशी ग्वाला-गवली समाज, ग्वालटोली द्वारा 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं गंगा पूजन समारोह 18 व 19 अप्रैल को श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम में हजारों समाजजन के शामिल होने की संभावना है। समाज के पंचों ने बताया कि सम्मेलन में एक तुलसी विवाह सहित 26 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। 18 अप्रैल को गंगभोज के तहत सत्यनारायण कथा, हवन, पिंडदान, गंगायात्रा एवं महाआरती के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही नवनिर्मित हाल, मुख्य द्वार और पेयजल टंकी का लोकार्पण भी किया जाएगा। 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें बिंदौरी, बारात स्वागत, फेरे, आशीर्वाद एवं विदाई कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

Top