नीमच टुडे न्यूज़ | “पोषण पखवाड़ा” के अंतर्गत मंगलवार को नीमच जिले के पिपल्या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं प्रमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया तथा रक्तचाप की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के संज्ञानात्मक विकास हेतु थीम-03 “प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष)” के अंतर्गत खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 61 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया तथा स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।