नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में आखातीज और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर खंडेलवाल समाज द्वारा गौ सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य संत श्री सुंदरदास जी महाराज को माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से की गई। इसके बाद श्री सुंदरदास जी मार्ग स्थित गौशाला में गौमाता को लापसी और हरे चारे का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम में महिला मंडल की भूमिका विशेष रही, जिन्होंने लापसी निर्माण से लेकर पूरी व्यवस्था संभाली। समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेश खंडेलवाल और मधुसूदन खंडेलवाल की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश लाभी, सचिव विश्वास खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष संतोष पाटोदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। अंत में समाज पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।