नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश तैराकी संघ की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक 27 अप्रैल 2026 को कान्हा नेशनल पार्क के पास मोचा, मंडला स्थित रोजवुड रिजॉर्ट में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेशभर के सभी जिला तैराकी संघों के अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे। नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष एवं उज्जैन जोन सेक्रेटरी अशोक मोदी बैठक में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखेंगे। बैठक का आयोजन बालाघाट जिला तैराकी संघ द्वारा किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 26 अप्रैल को होगी, जबकि 27 अप्रैल को कान्हा के प्राकृतिक वातावरण में वन भ्रमण के बाद मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें खिलाड़ियों की सुविधाएं, प्रशिक्षण, नई प्रतियोगिताओं और संगठन के विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस बैठक से नीमच के तैराकी खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।