ग्वालटोली में नवनिर्मित हॉल, मुख्य द्वार और पेयजल टंकी का लोकार्पण, विधायक परिहार ने किया उद्घाटन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्वालटोली स्थित  चंद्रवंशी ग्वाला (गवली) समाज परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक हॉल, मुख्य द्वार और पेयजल टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नए हॉल और सुविधाओं से सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। लोकार्पण समारोह में समाज के अध्यक्ष धन्नालाल पटेल, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव सहित कई वरिष्ठजन और समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और समाज की एकजुटता व उत्साह भी देखने को मिला।

Top