बस संचालकों की बैठक में आरटीओ के सख्त निर्देश: दिव्यांगजनों को 50% किराया छूट अनिवार्य | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आरटीओ ने सभी बस संचालकों को अपने वाहनों के परमिट, फिटनेस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टॉप से ही किया जाए तथा अन्य स्थानों पर सवारी चढ़ाना-उतारना नियमों के खिलाफ होगा। फव्वारा चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास अनावश्यक रूप से बसें खड़ी न करने की भी सख्त हिदायत दी गई। आरटीओ ने बस संचालकों को दिव्यांगजनों को टिकट किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने के निर्देश भी दिए और सभी से नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यात्री सुरक्षा और व्यवस्था सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

Top