नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विकास नगर 14/2 स्थित विकासेश्वर मंदिर परिसर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 8 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग शिक्षक एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नीमच जिला प्रभारी पुखराज साहू द्वारा विभिन्न योग अभ्यास कराए जा रहे हैं। इन योग सत्रों में मोटापा, शुगर, अपचन, घुटनों और जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, हाई बीपी, हृदय रोग, सिर दर्द और थायराइड जैसी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक मंजू छाबड़ा, राजेश जायसवाल और अजय कुमार ओझा का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।