नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने नारकोटिक्स विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अफीम तौल और जांच प्रणाली में बड़ी गड़बड़ी हो रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से यह मुद्दा उठा रही थी, जिसे अब राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के पत्र ने भी सही साबित किया है। बाहेती के अनुसार, कई मामलों में तौल केंद्रों पर STD श्रेणी में सही पाई गई अफीम को बाद में ‘हल्का’ और ‘मॉर्फीन कम’ बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे विभाग की दोहरी नीति बताते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी सैंपलों की दोबारा पारदर्शी जांच कराई जाए और किसानों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए हैं।