प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों से कलेक्टर का संवाद, करियर मार्गदर्शन और सम्मान समारोह आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच, 18 अप्रैल 2026। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने कहा कि कक्षा 11वीं और 12वीं विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है, इसलिए सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर उनका करियर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ठ विद्यालय नीमच के प्रमोद, सांदीपनी विद्यालय की प्रियांशी, सिंगोली की प्रांजल सोनी और विसडम स्कूल की मंतशा गोरी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग, नियमित अध्ययन और प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाएं, जिसमें विषय विशेषज्ञों और कोचिंग संस्थानों को शामिल किया जाए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी सहित अधिकारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। इसी क्रम में बमोरा आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़े के तहत निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 36 मरीजों को लाभ मिला।

Top