नीमच के डॉ. गौरांग कुमावत ने DNB परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल कर जीता स्वर्ण पदक |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जिले के मनासा नगर के प्रतिभाशाली युवा डॉ. गौरांग कुमावत ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने DNB Ophthalmology (नेत्र रोग) परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित डॉ. जी. वेंकटास्वामी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली के 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ. गौरांग ने जून 2025 सत्र में आयोजित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर नीमच जिले और मनासा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपना विशेषज्ञ प्रशिक्षण तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित प्रसिद्ध अरविंद आई हॉस्पिटल से पूरा किया। उनकी इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

Top