क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल का CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया जिले का मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शहर के क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष छात्रा शुभिका शर्मा ने 96.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयशा बाबर ने 96.40% और धनंजय परमार ने 95.20% अंक लेकर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 85% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इनमें देव धीर, कृष्णा अंडानी, मानस नागदा, प्रियंशु कारपेंटर, गौरव शर्मा, यशिता मदनानी और अन्य छात्र शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। डायरेक्टर विकास मदनानी ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल अच्छे अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। प्राचार्या स्नेहा मदनानी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। स्कूल में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Top