जल गंगा अभियान में मोरवन का सराहनीय प्रयास: जनसहयोग से कुएं की मरम्मत, स्वच्छ हुआ पेयजल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच, 18 अप्रैल 2026। जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोरवन में जनसहयोग से पेयजल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता की सराहनीय पहल देखने को मिली। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और स्रोतों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जावद के अंतर्गत ग्राम मोरवन में पुराने पेयजल कुएं की मरम्मत और सफाई का कार्य किया गया। पंचायत सचिव  रामप्रसाद, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों—जगदीश, भारत, राहुल, मदनलाल, कन्हैयालाल, राकेश सहित अन्य लोगों ने श्रमदान कर कुएं की पाल की मरम्मत की और अंदर की गंदगी साफ की। अभियान से पहले कुआं जीर्ण-शीर्ण स्थिति में था और पानी भी अस्वच्छ था। अब मरम्मत और सफाई के बाद कुएं का पानी स्वच्छ हो गया है, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

Top