नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच/मंदसौर में सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम फैक्ट्री का औचक निरीक्षण कर जांच और तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता की समीक्षा की। उन्होंने भंडारण क्षेत्र, डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम और जांच प्रयोगशाला का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अब अफीम कंटेनरों पर QR कोड और माइक्रो-कोडिंग सिस्टम के जरिए पूरी प्रक्रिया को गोपनीय और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे किसी भी स्तर पर हेराफेरी की संभावना समाप्त हो गई है। मॉर्फिन परीक्षण के लिए अत्याधुनिक FTNIR मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परिणाम अधिक सटीक मिल रहे हैं। फैक्ट्री में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी व्यवस्था से सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। देशभर से आए 20 से अधिक विशेषज्ञों की टीम भी जांच कार्य में लगी है। सांसद ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सीधे विभाग या जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।