नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच/उज्जैन समाजसेवा और कृषि क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले नीमच के कमलाशंकर विश्वकर्मा को ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 3 मई को उज्जैन के माधव क्लब में आयोजित हुआ। इस दौरान उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंदौर-उज्जैन संभाग के कुल 11 लोगों को यह अवॉर्ड दिया गया। समारोह में कई गणमान्य लोग और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणा है, जो बिना प्रचार के अच्छा काम करते हैं।