नीमच कलेक्टोरेट में सामूहिक राष्ट्रगान, मृतक परिवार को सहायता राशि स्वीकृत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामूहिक राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान और वंदे मातरम का गायन किया गया। इस अवसर पर एडीएम बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ शासकीय कार्यों की शुरुआत की। इस मौके पर कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद माह के कार्यों की शुरुआत की गई। इसी दौरान मनासा एसडीएम  किरण आंजना ने तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मृतक गुलाबसिंह झाला के परिजनों को यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी। तहसीलदार द्वारा प्रकरण तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजा गया था।

Top