नीमच में दूसरी रात्रि चौपाल, टामोटी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच  जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा मंगलवार, 05 मई को टामोटी ग्राम में रात्रि चौपाल लगाएंगे। यह जिले की दूसरी रात्रि चौपाल होगी। इससे पहले कोज्या गांव में पहली चौपाल आयोजित की जा चुकी है। कुकडेश्वर टप्पा के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में आयोजित इस चौपाल में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। कलेक्टर सहित सभी अधिकारी दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट से एक साथ रवाना होकर टामोटी पहुंचेंगे। चौपाल का उद्देश्य दूरस्थ गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Top