विप्र सेना में जगदीश नागदा बने जिला मंत्री, सामाजिक सेवा और समाज विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विप्र सेना संगठन द्वारा नई नियुक्ति की गई है। विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवारी एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा के निर्देशन में रेवली देवली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश नागदा को विप्र सेना जिला इकाई में जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन द्वारा उन्हें समाज विकास और सामाजिक सेवा के कार्यों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि जगदीश (लाला) नागदा लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सांवरियाजी पदयात्रा, ब्राह्मण महाकुंभ, सकल विप्र समाज सहित कई सामाजिक और सेवा प्रकल्पों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं।

Top