सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत नीमच से 23 तीर्थयात्री रवाना, विधायक दिलीप परिहार और नपा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत गुरुवार को नीमच से 23 तीर्थ यात्रियों का दल सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा वाहन को रवाना किया। यह वाहन यात्रियों को उज्जैन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगा, जहां से वे विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रियों की सुविधा और देखरेख के लिए दो अनुरक्षक भी दल के साथ भेजे गए हैं। कार्यक्रम में एसडीएम संजीव साहू, जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और यात्रियों के परिजन मौजूद रहे।

Top