नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 8 मई से 10 मई तक सीएसवी अग्रोहा भवन, गोमाबाई नेत्रालय मार्ग के सामने आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, महिला प्रमुख सुनीता चौधरी एवं शिविर संयोजिका मीना जायसवाल ने बताया कि शिविर के लिए 131 बालिकाओं का पंजीयन हो चुका है। शिविर में उज्जैन की आत्मरक्षा प्रशिक्षक पूजा चित्तौड़ा द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो सत्रों में होगा, जिसमें सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक अभ्यास कराया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 8 मई को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा।