नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के समीप बहने वाली शिवना नदी के शुद्धिकरण अभियान का कार्य लगातार जारी है। अभियान के 108वें दिन गुरुवार को नदी से 2 ट्रॉली गाद और किनारों से गाजर घास हटाई गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाना सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि लगातार चल रहे प्रयासों से नदी का पानी पहले से अधिक साफ दिखाई देने लगा है और पिछले वर्ष से जलकुंभी भी समाप्त हो चुकी है। विधायक जैन ने शहरवासियों से प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान में शामिल होने की अपील की। यह प्रदूषण मुक्ति अभियान 20 मई तक जारी रहेगा। अभियान में सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं, कांग्रेसजनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर श्रमदान किया।