नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जावद विकासखंड का लासुर गांव आज मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहा है। वर्ष 2019 तक गांव में एक भी स्वयं सहायता समूह नहीं था, लेकिन अब यहां 15 समूह सक्रिय हैं, जिनसे करीब 185 परिवार जुड़े हुए हैं। मिशन के तहत महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ा गया, जिससे गांव की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। समूहों को यूको बैंक और एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 75 लाख रुपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया। कलाबाई ने ऋण लेकर किराना स्टोर और ब्यूटी पार्लर शुरू किया, जबकि शबाना ने किराना एवं जनरल स्टोर शुरू कर स्वरोजगार स्थापित किया। आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं लाड़ली बहना, लखपति दीदी और कृषि सखी जैसी योजनाओं में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं |