तपोभूमि में भाजपा की मंडल बैठक संपन्न, बूथ समितियों को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘तपोभूमि’ जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला प्रभारी सुभाष पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। विधायक परिहार ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने प्रत्येक माह बूथ समिति की बैठकें आयोजित करने और ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जताई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Top