रात्रि चौपाल में मिले आवेदनों का जल्द निराकरण करें, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा पत्रों और रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोज्या और टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं का त्वरित और सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। टामोटी में जल निगम द्वारा कुछ घरों में पाइपलाइन कनेक्शन नहीं पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही रामपुरा-मनासा सिंचाई परियोजना से छूटे गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। कलेक्टर ने फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की सघन जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Top