टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सुबह-सुबह जमीनी निरीक्षण, जल संरचनाओं का लिया जायजा ,अरावली गौशाला में गौ-सेवा कर दिया जनभागीदारी का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जिले के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का जमीनी दौरा एक बार फिर चर्चा में है। जनजातीय बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि विश्राम के बाद, आज सुबह कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं का निरीक्षण किया।सुबह की पहली किरण के साथ ही कलेक्टर गांवों में पहुंचे और मौके पर कार्यों की हकीकत जानी। इसके बाद ग्राम शिवपुरिया में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।वहीं, अरावली गौशाला में कलेक्टर का अलग ही रूप देखने को मिला… उन्होंने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया और बछड़ों को दुलार किया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Top