सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई: 3160 किलो डोडाचूरा जब्त, 31,520 नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह पर बड़ा प्रहार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश टीम ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई में जावरा की टीम ने करीब 3160 किलो डोडाचूरा से भरा एक ट्रक पकड़ा। यह ट्रक देवास-उज्जैन हाईवे से लूटा गया था और बाद में बद्याला चौरासी फंटा के पास लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी कार्रवाई जोधपुर में हुई, जहां टीम ने 31,520 नशीली गोलियां बरामद कीं और दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन गोलियों में अल्प्राजोलाम और ट्रामाडोल शामिल हैं। दोनों मामलों में जांच जारी है और सीबीएन ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Top