नीमच टुडे न्यूज़ | ग्वालियर में एक मामूली नजर ने खूनी खेल में बदलकर सनसनी फैला दी। मुरार क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड फायर झोंक दिए। इस गोलीबारी में रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटों सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश इस खूनी वारदात की वजह बनी।