नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में 2 से 8 मई तक मनाए जा रहे रेडक्रॉस सप्ताह के तहत गुरुवार को ग्राम दुदरसी और दारू में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर रैली निकालकर नशामुक्ति का संदेश दिया। आयुष्मान केंद्रों पर भी जागरूकता पेम्पलेट वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग ने जानकारी दी कि खरीफ फसलों की बोनी के लिए जिले सहित प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद बुकिंग कर सुविधानुसार उठाव करने की सलाह दी गई है। किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि और राजस्व विभाग से संपर्क करने को कहा गया है।