नियमों को ताक में रखकर खडा कर दिया ताबूत पहले ग्रीन पर्दे में आड़- अब दिख रहा है मसजिद की तरह निर्माण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नियम न कायदा बस अपना फायदा। एमओएस उल्लघंन के नगरपालिका ने कई नोटिस थमाए लेकिन निर्माणकर्ता को कोई आंच नहीं आई। पहले हरे पर्दे की आड़ में निर्माण कार्य किया और अब जब पर्दा हटा तो मसजिद की तरह निर्माण सामने आया। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एमओएस का खुला उल्लंघन होने के बाद भी यह निर्माण कैसे चलता रहा।  शहर के बीचोबीच यह निर्माण अवैध तरीके से इस तरह हुआ कि न कर्मचारियों ने ध्यान दिया और न ही अधिकारियों ने कार्यवाही की। बस नोटिस थमाकर इतश्री कर ली। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मसजिद नुमा बन रहे है इस भवन के निर्माण अनुमति की शर्तो का पालन क्यों नहीं कराया गया। सड़क के पास पार्किंग तक की जगह नहीं छोडी गई। पूरे मामले में नीमच कलेक्टर को शिकायत की गई, जिस पर जल्द ही कार्यवाही होने वाली है और नगरपालिका के उन अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है,जिन्होंने आंख मूंदकर अवैध निर्माण जारी रखा।
 

Top