गांधीसागर-2 योजना की टंकी में मामूली लीकेज, टेस्टिंग अवधि का हिस्सा, चार गांवों में जलापूर्ति जारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत उपसंग्रामपुर ग्राम में बनी पानी की टंकी में पाए गए मामूली लीकेज को लेकर म.प्र. जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच ने स्थिति स्पष्ट की है। महाप्रबंधक श्री धीरेंद्र कुमार बिजोरिया ने बताया कि यह लीकेज प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि के दौरान सामने आया है, जो इस प्रकार की परियोजनाओं में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि टंकी के वर्टिकल पाइप के जॉइंट में मामूली लीकेज पाया गया है, जिसका सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इस तरह की तकनीकी कमियों को तुरंत ठीक किया जाता है। वर्तमान में उपसंग्रामपुर टंकी से चार गांवों में जलापूर्ति सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों के अनुसार टेस्टिंग पूरी होने के बाद योजना को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाएगा और सभी तकनीकी सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।

Top