नीमच टुडे न्यूज | स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले हम 16 वें नंबर पर थे अब नीमच का नंबर-1 बनाने के लिए पूरे शहर का प्रयास करने होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा नीमच शहर को सुंदर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। शहर की सड़कें अब सुंदर दिखने लगी है। हर मार्ग हरियाली से हरा-भरा नजर आ रहा है। जिस मार्ग पर जाओ वह मार्ग नीमच के विकास की कहानी कहता है। आपका और हमारा प्रयास नीमच शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 बनाएगा।