6 क्विंटल डोडाचूरा से भरा ट्रैक्टर पकड़ाया  टीआई निलेश अवस्थी के नेतृत्व में मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़  | मनासा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किया है। यह कार्रवाई प्रदेशव्यापी अभियान ‘त्रिनेत्र’ के तहत की गई। वाहन चेकिंग के दौरान कंजार्डा मार्ग पर बिना नंबर के जॉन डियर ट्रैक्टर को रोका गया, जिसे आरोपी सत्यनारायण धाकड़ चला रहा था। तलाशी में ट्रॉली के अंदर 30 कट्टों में भरा मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में इस कार्यवाही को मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी की टीम ने अंजाम दिया।  पुलिस अब डोडाचूरा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई में थाना मनासा और कंजार्डा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Top